फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चीनी मिल ने किया 3.11 अरब से अधिक का भुगतान

Sat, 04 May 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल ने इस सत्र में 86.91 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। इससे 9.63 लाख क्विंटल चीनी तैयार हुई है। किसानों को उनके गन्ने का अब तक 3.11 अरब रुपये का भुगतान कर दिया गया है। मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पेराई सत्र शुरू होने के बाद एक सप्ताह के भीतर किसानों के खाते में गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। इससे किसानों को आगामी फसल उगाने में फायदा हुआ है। इस दौरान प्रबंधक फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें