कसया। कसया से पडरौना पुलिस आफिस जा रहे बाइक सवार एसआई व कांस्टेबल ई-रिक्शा की चपेट में आने से अनियंत्रित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें कसया सीएचसी भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर कुशीनगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। उधर घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग गया। एसआई उदयचंद्र दूबे व कांस्टेबल ओमप्रकाश खरवार दीवानी न्यायालय की सुरक्षा में तैनात हैं। बुधवार की दोपहर वे दोनों एक बाइक से किसी कार्य से पुलिस कार्यालय जा रहे थे। अभी वे कसया-पडरौना मार्ग स्थित बैरिया चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि एक ई-रिक्शा की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें कसया सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हातल गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद