फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के सत्येंद्र बने जिलाध्यक्ष

Sun, 20 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की तरफ से जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन से जुड़े कर्मचारियों की मांग पूरी करने के लिए संगठन की तरफ से हर स्तर की लड़ाई लड़ी जाएगी। सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद खान, डॉ. आरडी कुशवाहा, डॉ. मकसूदन मिश्र आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सम्मेलन में सर्वसम्मति से सत्येंद्र कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रभुनंदन उपाध्याय और संचालन डॉ. वेदप्रकाश तिवारी ने किया।इस दौरान डॉ. सुभाष यादव, डॉ. आयुर्वेंद्र सिंह, डॉ. एसपी चंद्रा, डॉ. मुकेश आर्या, डॉ. शिप्रा मिश्रा, डॉ. पूनम यादव, अमित पांडेय, फारुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें