फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यार्थियों की ई-मेल पर मिलेगी परीक्षा की जानकारी

Wed, 11 Dec 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की जानकारी अब उनकी ई-मेल आईडी पर भी मिलेगी। इसके लिए विद्यार्थियों को फार्म भरते समय दिए गए ईमेल आईडी एक्टिव रखने के निर्देश दिए गए थे, ताकि यदि बोर्ड की तरफ से कोई संदेश भेजा जाए तो उनको समय से मिल सके।
विज्ञापन

धीरे-धीरे शिक्षा विभाग के सभी कार्य ऑनलाइन होने लगे हैं। ऐसे में इस डिजिटल युग में सूचनाओं का आदान प्रदान आसान होता जा रहा है। शैक्षिक गतिविधियां भी सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से संंचालित हो रही हैं। लेकिन, किसी भी जानकारी के लिए बच्चों को विद्यालय पर आना ही पड़ता है। उन्हें परेशान न होना पड़े, इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा फार्म भरते समय ई-मेल आईडी मांगी थी। फार्म भरते समय बच्चों ने ई-मेल आईडी दी भी थी। उन्हें उसका अब लाभ मिलेगा।
शिक्षकों की सलाह है कि परीक्षार्थियों को मोबाइल चेक करते रहना होगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा के संबंध में जानकारी भेजी जा सकती है। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। ऐसे में परीक्षा से जुड़ी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से जुड़ी तैयारी विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। शासन से मिले दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा। बोर्ड को दिए गए ई-मेल आईडी को सक्रिय रखने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक रहें, इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें