फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाने के लिए कसया थाना क्षेत्र के विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पुलिस की ओर से गठित तीन टीमें अलग-अलग स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर ठगी के तरीके और इससे बचाव के उपाय बताएंगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए पर्चियां भी वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

कसया सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीम अलग-अलग विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी व्यक्ति से ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की जानकारी देगी। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की ओर से भेजे गए संदेश, फोटो या लिंक को लेकर भी सतर्क रहने के लिए कहा जाएगा। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना जरूरी है। अभियान में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत किया जाएगा। पुलिस टीम पर्चियों के माध्यम से साइबर अपराध से बचाव के जरूरी उपाय लोगों तक पहुंचाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें