कसया। प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुशीनगर की ओर से शनिवार को बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह का नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। ब्रह्मकुमारी बीके स्मिता ने कहा कि अत्यधिक मोबाइल का प्रयोग भी एक नशा है। समाज में इससे बहुत तनाव बढ़ रहा है। नशा की लत लग जाने के बाद पूरा जीवन पछताना पड़ता है। इस दौरान प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, दिवाकर, प्रमिला, कैप्टन वेद मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद