लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार स्थित हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज के परिसर में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत विधायक खेल स्पर्धा का दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। खेल महोत्सव में सोमवार को एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कुश्ती, भारोत्तोलन प्रतियोगिता संपन्न हुई।
खेल महोत्सव को संबोधित करते हुए कप्तानगंज नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों से प्रतिभाएं उभर कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रही हैं। इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा में निखार आती है। खेल के माध्यम से अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। दौरान भारोत्तोलन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रियांशु सिंह ने बाजी मारी। सुमित दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में साजिद अली, निक्की शर्मा, दुर्गविजय चौधरी ने अलग-अलग भारवर्ग में जीत दर्ज की। इसके अलावा कुश्ती में सीनियर वर्ग में अंकित ने धीरज को और राहुल ने समीर को आसमान दिखाया। इस दौरान कैप्टन प्रधानाचार्य अवधेश कुमार पांडेय, अशोक कुमार, अमित सिंह, रामप्रवेश, विनोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।