फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षा बचाओ पदयात्रा निकाल छात्रों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 20 Jul 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया नगर में शिक्षा बचाओ पदयात्रा निकालते छात्र। संवाद
विज्ञापन
कसया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को धरना स्थल से हटाकर अस्पताल ले जाने के विरोध में रविवार को कसया में छात्रों ने शिक्षा बचाओ पदयात्रा निकाली। छात्र युवा मंच के बैनर तले आयोजित पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर रोक और प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रविवार शाम सपहा से शुरू हुई पदयात्रा गांधी चौक पहुंचकर सभा में बदल गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा बचाओ, पेपर लीक बंद करो और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने संबंधी नारे लगाए। पूरे मार्ग में प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रखा। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्र युवा मंच के नितिन कुमार ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
उनका आरोप था कि इन मामलों में सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे, लेकिन उन्हें पुलिस द्वारा धरना स्थल से हटाकर अस्पताल ले जाया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। गांधी चौक पर आयोजित सभा में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई गई। इसके बाद पदयात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आशीष गुप्ता, धीरज कुमार गौड़, कृष्णा गौड़, बिट्टू चौहान, श्रेया, अनुष्का, मानसी, निधि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें