फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानसिक स्वास्थ्य पर पोस्टरों में विद्यार्थियों ने दिए जागरूकता संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सच्ची आवाजें, वास्तविक बदलाव’ थीम पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता, 10 अक्तूबर को घोषित होंगे विजेता
विज्ञापन

पोस्टरों में मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक चुनौतियों और मानवीय संवेदनाओं को किया प्रस्तुत
कसया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। ‘सच्ची आवाजें, वास्तविक बदलाव : व्यक्तिगत अनुभवों की जुबानी’ विषय पर विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक चुनौतियों को पोस्टरों के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
विभागाध्यक्ष प्रो. अमृतांशु शुक्ल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में संवाद के साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति भी प्रभावी माध्यम है। प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है। भावनाओं और अनुभवों को समझकर सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना स्वस्थ शैक्षणिक और सामाजिक वातावरण के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में प्रो. वीरेंद्र कुमार, प्रो. ज्ञान प्रकाश मंगलम और डॉ. सौरभ द्विवेदी शामिल रहे। उन्होंने विषय-वस्तु, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण और संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर पोस्टरों का मूल्यांकन किया। प्रो. सीमा त्रिपाठी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अनुभवों को समझते समय व्यक्ति की भावनाओं और जीवन-अनुभवों को महत्व देना चाहिए। प्रो. सत्य प्रकाश ने स्वस्थ मन को स्वस्थ व्यक्तित्व और बेहतर शैक्षणिक जीवन का आधार बताया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रीना मालवीय ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य को व्यक्तिगत अनुभवों और मानवीय संवेदनाओं के संदर्भ में समझने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में प्रिया मद्धेशिया, धर्मराज गुप्ता, अभिषेक, कृष्णा, अंजलि कुशवाहा, किशन विश्वकर्मा, मानसी, प्रांजल, शीतल द्विवेदी, साजिया परवीन, शिवानी, मनीषा, इंशा, प्रियांशी और तरन्नुम खातून समेत अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विजेताओं की घोषणा 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की जाएगी। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र कुमार साहू, डॉ. विशेषता मिश्रा, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. गौरव तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें