फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मां की डांट से नाराज छात्र ने खाया जहर, मौत

Sat, 23 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दहारीपट्टी गांव में मां की डांट से नाराज होकर छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

दहारीपट्टी गांव निवासी लक्ष्मण कुशवाहा का 14 वर्षीय बेटा आकाश कक्षा सात का छात्र था। बृहस्पतिवार दोपहर वह गांव के कुछ दोस्तों के साथ पास की घाघी नदी में स्नान करने गया था। शाम को घर लौटने पर उसकी मां ने नदी में नहाने जाने पर उसे डांट दिया और समझाने का प्रयास किया। मां की फटकार से नाराज आकाश घर से निकलकर गांव में एक पेड़ के नीचे चला गया और वहां जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो वह घर पहुंचा और परिजनों को जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। यह सुनते ही परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज कुशीनगर लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आकाश दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि किशोर के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें