कसया। नगर के चंद्रमणि स्थित प्राइमरी पाठशाला परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें स्वास्थ्य टीम ने कक्षा एक से पांचवीं तक छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
आरबीएसके टीम प्रभारी डॉ. एसके सिंह ने कहा कि बीमारियों की मुख्य वजह प्रदूषित जल और घर के आसपास फैली गंदगी होती है। इससे बचाव के लिए लोगों को पानी उबाल कर पीना चाहिए। सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। यदि जरूरी सावधानी लोग बरतें तो वायरल फीवर, डेंगू, डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने हरी सब्जियां, फल आदि का सेवन करने की सलाह दी। इसके बाद डॉक्टरों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस दौरान डॉ. सावित्री सिंह, मीरा दूबे, अजीत यादव, ओमप्रकाश, रामनगीना, प्रेमनाथ, सुरेश, हरिवंश, केशव सिंह, राकेश पांडेय, विमलेश दूबे आदि मौजूद रहे। संवाद