फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अत्याधुनिक तकनीक से करें दांतों का इलाज

Tue, 11 Jul 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। इंडियन डेंटल एसोसिएसन कुशीनगर की तरफ से कुशीनगर स्थित एक होटल में सेमीनार हुआ। इसमें डॉक्टरों को अत्याधुनिक तकनीकि से दांतों का इलाज करने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. प्रशंता भसीन ने कहा कि दांतों के इलाज के लिए आरसीटी करने के लिए तकनीक आई है। इससे दांत के नसों तक परीक्षण कम समय में आसानी से किया जा सकता है। इसका प्रयोग कर डॉक्टर मरीजों को सही सलाह दे सकेंगे। डेंटल एसोसिएसन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित शुक्ला ने कहा कि दांत व्यक्ति के शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है। इसका समुचित इलाज करना प्रत्येक चिकित्सक की जिम्मेदारी होती है। इसलिए अधिक से अधिक तकनीक का प्रयोग कर डॉक्टर को मरीज का उपचार करना चाहिए। सेमिनार को डॉ. सचिन प्रकाश, डॉ. कृष्ण मुरारी शर्मा आदि ने दांत के इलाज के बारे में कई तकनीक की जानकारी दी। सेमिनार का संचालन डॉ. श्वेता अग्रवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. सुशील यादव, डॉ. मारकेंडेय जायसवाल, डॉ. वैभव ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. आरके सिंह, डॉ. अख्तर हुसैन सिद्दकि, डाॅ. रितेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें