फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्र नेताओं ने किया प्राचार्य का घेराव, मनमाना शुल्क वसूली का आरोप

Wed, 13 Nov 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। मनमानी फीस वसूली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बुद्ध पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। वसूली की धनराशि वापस कराने के आश्वासन पर छात्र नेता माने। धनराशि वापस नहीं होने पर काॅलेज बंद कराने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


बुद्ध पीजी कॉलेज के छात्र नेता अजीत कुमार सिंह की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने दोपहर बाद प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र का घेराव किया। उनका आरोप था कि बैक पेपर के लिए फीस के नाम पर कालेज में नियम कानून को ताक पर रख अवैध वसूली चल रही है। छात्र-छात्राओं को शुल्क जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि कॉलेज प्रशासन यदि नहीं चेता तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
स्नातक कक्षाओं में बैक पेपर के लिए लिया गया अतिरिक्त शुल्क वापस कराने की मांग की। इसको लेकर प्राचार्य व शिक्षक नेता डाॅ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, डाॅ. सत्येंद्र गौतम से एक घंटे वार्ता चली। वसूली गई रकम को बृहस्पतिवार तक वापस किए जाने के आश्वासन पर छात्र-छात्राएं मान गए। चेतावनी दी है कि ली गई मोहलत तक धनराशि वापस नहीं हुई तो काॅलेज का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर देंगे। काॅलेज में किसी का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस दौरान राजन मद्धेशिया, अभिनव सिंह, श्रेयस जायसवाल, तमन्ना खातून, नेहा सिंह, ज्योति यादव, नीलम गुप्ता, निक्की शर्मा, अर्चना प्रजापति, चंद्र मुखी, रेनू राजभर, सीमा प्रजापति, संगीता मद्धेशिया, रिंजू कश्यप, नवनीत सिंह, काजल सिंह, विशाल शर्मा, पूजा राजभर, गुंजन शर्मा, निधि चौहान, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें