फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल में खेलते समय गिरा छात्र, चोटिल

Sat, 09 May 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पिरोजहा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे खेलते समय छात्र गिर गया। सूचना पर आए परिजन उन्हें सेवरही अस्पताल ले गए। उनका पैर फैक्चर बताकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पिरोजहा के सुदामा चौहान का दस वर्षीय पुत्र शुक्रवार की सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गया गया। स्कूल में छुट्टी होने के बाद दोस्तों के साथ विद्यालय परिसर में खेलने लगा। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर विद्यालय परिसर में गिर गया। सूचना पर आए परिजन उन्हें सेवरही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने पैर फ्रैक्चर बताकर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें