फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कूड़ा गाड़ी नहीं दी, फर्म पर प्राथमिकी

Sat, 09 May 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। तमकुहीराज ब्लाक के बसडीला पांडेय के ग्राम प्रधान और पंचायत अधिकारी की ओर से भुगतान के बावजूद कूड़ा गाड़ी की आपूर्ति नहीं करने पर तुर्कपट्टी पुलिस ने छावनी स्थित राधाकृष्णा इंटरप्राइजेज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बसडीला पांडेय के तत्कालीन पंचायत अधिकारी सूरज प्रकाश यादव ने लौजरी गुड्स प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ के अधिकृत विक्रेता राधाकृष्णा इंटरप्राइजेज को 24 मार्च 2025 को कूड़ा गाड़ी की आपूर्ति के लिए ग्राम पंचायत के खाते से 1.64 लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि भुगतान के बाद भी फर्म कूड़ा गाड़ी उपलब्ध कराने में टालमटोल करती रही। कई बार आग्रह किए जाने के बावजूद न तो वाहन उपलब्ध कराया गया और न ही संतोषजनक जवाब दिया गया। आरोप यह भी है कि संपर्क करने पर फर्म के कर्मचारी धमकी देते थे। कूड़ा गाड़ी उपलब्ध न होने के कारण ग्राम पंचायत में कचरा उठान का कार्य प्रभावित हो रहा था। मामले से परेशान ग्राम प्रधान और पंचायत अधिकारी ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें