फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले मेधावी सम्मानित

Fri, 05 May 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चिरगोड़ा धर्मराज पांडेय इंटर कॉलेज में सम्मानित हुए बोर्ड परीक्षा में टॉपर विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के चिरगोड़ा स्थित धर्मराज पांडेय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें बोर्ड की परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रबंधक विंदेश्वरी उर्फ बुंदल पांडेय ने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र मिलने वाली सफलता एक दिन के परिश्रम का परिणाम नहीं होता है। सफल होने के लिए सतत प्रयास करना चाहिए। इसलिए लक्ष्य निर्धारित कर विद्यार्थियों को ईमानदारी से परिश्रम करना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले नीलू कुशवाहा, सामिया प्रवीन, क्यामुद्दीन अंसारी, सना अजीज, साकिब खातून, अर्चना यादव, निकेश मद्धेशिया, तमन्ना खातून, टिंकल कुशवाहा, अनुराधा यादव, गुड़िया यादव, दिव्यानी कुशवाहा, नीतू राय, कांति कुशवाहा, पायल कुशवाहा, आफरीना खातून, साक्षी कुशवाहा, करिश्मा गुप्ता, राजनंदिनी शुक्ला, अंजली मद्धेशिया, रागिनी कुशवाहा, प्रियंका विश्वकर्मा, पूजा यादव को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उप प्रधानाचार्य राहुल पांडेय, राघवेंद्र तिवारी, खुशमुहम्मद अंसारी, ओमप्रकाश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें