रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज के पास पांच मई को बाइक से परीक्षा देने जा रहे छात्र का मनबढ़ युवकों ने पीछा किया। इस पर अपनी जान बचाने के लिए छात्र एक दुकान में घुस गया। मनबढ़ युवकों ने छात्र को वहां से जबरदस्ती उठाकर पिटाई कर मोबाइल छीन लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार को पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामकोला थाना पहुंचे छात्र अनूप प्रजापति निवासी बसडिला ने बताया कि वह रामादेवी डिग्री कॉलेज का छात्र है। वह अपनी बीए की परीक्षा देने के लिए मिश्रौली (परगना मठिया) जा रहा था। उसी समय पीछे से आ रहे पांच अज्ञात लड़कों ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया और उसे रोकने की कोशिश करने लगे।