फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेज हवा और बारिश ने तपिश से दिलाई राहत, पारा लुढ़का

Tue, 23 Jun 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सोमवार शाम करीब चार बजे धूल भरी तेज हवाओं के साथ कहीं पर बूंदाबांदी तो कहीं पर झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। तापमान में एक डिग्री कमी दर्ज की गई। इस दौरान सड़क पर पेड़ की डालियां गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। बिजली खंभे व तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे, लेकिन शाम 4:00 बजे मौसम ने करवट ली। तेज रफ्तार से चली हवाओं ने धूल भरी आंधी का रूप लिया, जिसके तुरंत बाद कई इलाकों में राहत की बौछारें पड़ीं। कहीं मध्यम तो कहीं केवल बूंदाबांदी होने से वातावरण में घुली गर्मी शांत हो गई। इस अचानक हुए बदलाव से मौसम सुहाना हो गया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी-पानी की वजह से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें