फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अराजकता फैलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 30 Oct 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए जिले के हर कस्बा और शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुर्तियों को लाने से लेकर स्थापना व पूजन अर्चन व विसर्जन होने तक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

ये बातें मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कही। वे दुदही स्टेशन चौराहे पर दीपावली धनतेरस छठ त्योहार के मौके पर व्यवसायियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि त्योहार पर अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखें। यदि कहीं भी अराजकता का अंदेशा हो तो पुलिस को सूचित करें।
इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल, तमकुहीराज सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, एसएचओ रामसहाय चौहान, एसएसआई संतोष सिंह, एसआई विनय प्रताप सिंह, ललिता वर्मा, दिग्विजय सिंह, रामेश्वर सिंह, इमरान आलम, राजन व्याहुत, राजन जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, विश्वबन्धु जायसवाल, भरत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें