फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चीनी मांझा की अवैध बिक्री पर सख्ती, दुकानदारों को चेतावनी

Mon, 09 Feb 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे में चाइनीज मांझे को लेकर जांच करते एसओ दीपक कुमार सिंह।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना/कसया। चीनी एवं सिंथेटिक मांझा से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस जिले में रविवार को अभियान चलाकर दुकानों की जांच की, लेकिन चीनी मांझा नहीं मिला। पुलिस ने दुकानदारों को चीनी मांझा बेचना गैर कानूनी बताते हुए पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर के गुदरी बाजार, बेलवा चुंगी,तिलक चौक, रामकोला रोड, सुभाष चौक, कॉलेज रोड, कोतवाली रोड, छावनी में कोतवाली पुलिस दुकानों की जांच की, दुकानों के अंदर चीनी मांझा तो नहीं मिला, लेकिन कुछ दुकानों पर पतंग मिले। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि चीनी मांझा बेचते हुए या दुकान में रखा मिला तो दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी।
इसके अलावा कसया नगर के गांधी चौक, गोला, बाजार, देवरिया मार्ग सहित अन्य मार्गों पर पतंग व खेल सामग्री बेचने वाली करीब दस दुकानों की जांच की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चीनी मांझा व किसी भी प्रकार का सिंथेटिक मांझा रखना, बेचना अथवा उसका उपयोग करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि चीनी मांझा से गले कटने, गंभीर चोट लगने और पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। इसे देखते हुए शासन द्वारा इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं बल्कि आमजन को इसके खतरों के प्रति जागरूक करना भी है। पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि वे पतंग उड़ाने के दौरान केवल सूती मांझे का प्रयोग करें और यदि कहीं चाइनीज या सिंथेटिक मांझा की अवैध बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने चेतावनी दी कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और प्रतिबंधित मांझा के साथ पकड़े जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

चीनी मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए जिले में अभियान चलाया गया। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। किसी भी कीमत पर चीनी मांझा बाजार में बिकने नहीं दिया जाएगा। -सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें