फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और टिप्पणी से तनाव

Tue, 23 Jan 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना।
विज्ञापन

अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बीच सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल दो पोस्ट से जिले के दो गांवों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी और वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गांवों में पुलिस बल तैनात है।
कुबरेस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभा यात्रा को लेकर गांव के एक युवक आजम खान ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर दी। इसके बाद इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया के कई ग्रुपों में शेयर कर दिया। इसकी जानकारी शोभा यात्रा में शामिल लोगों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। इसी गांव के भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने एसपी को एक्स पर वायरल टिप्पणी पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। कुबेरस्थान पुलिस को तहरीर भी दी। इसके बाद तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी आजम खान के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर गांव में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भी एक गांव में एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया। इसको लेकर गांव में तनाव बढ़ा। बात पुलिस तक पहुंची तो उसने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आरिफ के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें