फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर छुट्टा पशुओं का आतंक, राहगीर परेशान

Thu, 12 Mar 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुकरौली में सड़क पर घुम रहे छुट्टा पशु।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे के हाईवे पर इन दिनों छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। दिन हो या रात, पशु सड़क के बीचों-बीच घूमते और बैठे रहते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई बार पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे आए दिन छोटे-मोटे हादसे भी हो रहे हैं। खासकर रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में पशु दिखाई नहीं देते।
राहगीरों और व्यापारियों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि हाइवे पर आवागमन सुचारु और सुरक्षित हो सके। शक्ति,बाबर,संतोष,अर्जुन आदि लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें