पडरौना। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की तरफ से रविवार को नगर के जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच की तरफ से 27 जून को लखनऊ में प्रस्तावित हुंकार रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष ज्योतिष कुमार पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। इसे हर हाल में हासिल किया जाएगा। इस मांग को लेकर 27 जून को पुरानी पेंशन बहाली योजना संयुक्त मंच की तरफ से लखनऊ के चारबाग़ स्टेडियम में हुंकार रैली होगी।
जिलामंत्री अशोक कुमार चौरसिया, जनार्दन प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलामंत्री महेश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष जीतेंद्र मणि त्रिपाठी आदि ने रैली को सफल बनाने के लिए संघ से जुड़े शिक्षकों में जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान संघ के संरक्षक कृपाशंकर पांडेय, रुद्रप्रताप पांडेय, शैलेंद्र कुमार पांडेय, देवकरन सिंह, सुनील श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, ऋषिकेश पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद