पडरौना। पिपरा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने और घर पर तिरंगा फहराने की रणनीति बनाई गई।
पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा ने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देनी है। इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर साफ-सफाई होगी। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक को लल्लन जायसवाल आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन महामंत्री योगेंद्र ने किया।
इस दौरान धर्मेंद्र चौबे, रामाज्ञा चौहान, रितेश दुबे, हरीश पांडेय, भोला जायसवाल, ओमप्रकाश दुबे, राजेश सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, सुनील राय, फुलगेना कुशवाहा, रविंदर खरवार, काशीनाथ गौतम, सूर्यभान मिश्रा, शिवनाथ दुबे आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
पटहेरवा। पटहेरिया स्थित आरईएस गोदाम के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें हर घर तिरंगा कार्यक्रम को बनाने की रणनीति बनाई गई। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी के लिए समर्पित व कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। स्वतंत्र दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता को पूरे मनोयोग से जुटना पड़ेगा। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की।
इस दौरान भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्रीनिवास राय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, अमलेश तिवारी, कन्हैया शर्मा, अभिषेक तिवारी, प्रभुनाथ तिवारी, जितेंद्र तिवारी, डाॅ. शुभकर शुक्ला, बब्लू राय आदि मौजूद रहे।