फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 1350 प्रशिक्षुओं ने दी डीएलएड की परीक्षा

Sun, 11 Aug 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डायट और प्राइवेट डीएलएड संस्थानों में शनिवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 1350 प्रशिक्षु शामिल हुए। जबकि 22 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा चल रही है। शनिवार को किसान इंटर कॉलेज साखोपर में 118 में से 107, उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में 500 में से 497 और उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना केंद्र पर 754 में से 746 मौजूद रहे। इस तरह पंजीकृत 1372 प्रशिक्षुओं में से 1350 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 22 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। बीएसए व डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रामजियावन मौर्या ने उदित नारायण इंटर कॉलेज समेत सभी केंद्रों पर चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न हुई है। किसी भी केंद्र पर कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें