खड्डा वन कार्यालय में घायल सारस पक्षी।
खड्डा। सरेह में सारस पक्षी जख्मी मिला। वन विभाग की देखरेख में इलाज चल रहा है। वनकर्मियो ने उसे वन कार्यालय में रखा है। ग्राम सभा रामपुर गोन्हा गांव के सरेह में शुक्रवार को सारस को घायल अवस्था में गांव वालों ने देखा। इसकी जानकारी लोगों ने वन विभाग खड्डा कार्यालय को दी। वन क्षेत्राधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पक्षी को ले गए। रेंजर श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि घायल पक्षी का इलाज चल रहा है।