फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकारण वेतन रोकना प्रशासन की तानाशाही : डॉ. देवेंद्र

Fri, 27 Sep 2024 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य परिषद की बैठक हुई। अकारण वेतन रोकने पर नाराजगी जताई। छोटी-छोटी बात पर वेतन रोकने की कार्रवाई को अनुचित बताया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस बार डीबीटी के नाम पर वेतन रोक दिया गया है। इसमें प्रधानाचार्य की भूमिका नहीं है। वेतन रोकने का आदेश सीडीओ ने बीएसए की आख्या पर दिया है, जबकि वेतन वितरण अधिनियम में जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा किसी भी अधिकारी को वेतन रोकने की बात नहीं कही गई है। बिना अधिकार के मनमाने तरीके से वेतन रोका जा रहा है। यदि शनिवार तक यह तुगलकी आदेश वापस नहीं हुआ, तो माध्यमिक विद्यालय आंदोलन करेगा। बैठक को प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी और गोविंद मिश्र आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अमरजीत पांडेय, उमेश उपाध्याय, नागेश्वर पति त्रिपाठी, अवधेश कुमार पांडेय, कपिल देव प्रसाद, पंकज श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश सिंह, कुलदीपक सिंह , जगदम्बा पांडेय, भागवत मिश्र, उमाशंकर सिंह, साधुशरण पांडेय, अखिलेश सिंह, सुनील त्रिपाठी, राजेश पाठक, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें