फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चाेरी की बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तुर्कपट्टी पुलिस ने चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, दो बाइक, 15,470 रुपये व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने चोरी से संबंधित मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह बनाकर जनपद कुशीनगर एवं बिहार सीमा से सटे गोपालगंज जनपद में घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे तथा चोरी किए गए आभूषण और नकदी को आपस में बांट लेते थे।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रिंस गुप्ता निवासी लतवा चट्टी थाना तमकुहीराज (हाल निवासी गड़हिया थाना तुर्कपट्टी), फैजान अंसारी हुसैन निवासी किशुनदासपट्टी थाना तुर्कपट्टी तथा राजगुरू उर्फ कलाकंदी निवासी सोहंग महुअवा खुर्द थाना तुर्कपट्टी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों के विरुद्ध विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से सफेद धातु के आभूषणों में गले का हार, बच्चों के कंगन तथा पीली धातु के आभूषणों में कान का झुमका आदि बरामद किया है। चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो बाइक, 15,470 रुपये नकद तथा चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें