पिपरा कनक। पटहेरवा क्षेत्र के महुअवां गांव के समीप फोरलेन पर होटल चलाने वाले राजस्थान के होटल संचालक ने एक व्यक्ति पर मोबाइल लेकर यूपीआई के जरिए 20 हजार रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। महुअवा गांव के पास राजस्थान के गांव कोलू निवासी तेजाराम जिला बाड़मेर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका फोरलेन पर होटल है। महुअवां गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने मेरा मोबाइल लेकर शिवम गुप्ता नाम के एक व्यक्ति को यूपीआई के जरिये 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित ने जब पूछा तो उक्त व्यक्ति ने धमकी देने लगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।