फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्टॉक पर्याप्त, कालाबाजारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 14 Mar 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलिंडर की सुचारु आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में डीएम और एसपी ने समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी सिलिंडर) की आपूर्ति व्यवस्था, स्टॉक स्थिति, परिवहन, डीलरों द्वारा वितरण एवं उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देते हुए कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जिले में जिले में पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी सिलिंडर) की दिक्कत नही है। जिले के पास प्रर्याप्त स्टॉक है। इसकी कालाबाजारी, जमाखोरी और मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समीक्षा बैठक में सभी पेट्रोल पंप एवं एलपीजी डीलरों की ओर से उपलब्ध स्टॉक की वर्तमान स्थिति का हाल जाना।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में होने वाली मांग के अनुरूप आपूर्ति की व्यवस्था, परिवहन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन, कालाबाजारी, जमाखोरी एवं मिलावट की रोकथाम के लिए सतर्कता, उचित मूल्य पर निर्बाध एवं सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के उपाय और पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि किसी भी स्थिति में जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी केशव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें