हाटा। असम से गांजा की खेप लेकर गोरखपुर जा रहे कंटेनर से लखनऊ यूनिट की एसटीएफ टीम मंगलवार की शाम को हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे से बरामद किया। कंटेनर चालक से एसटीएफ की टीम हाटा कोतवाली में रखकर पूछताछ कर रही है। बरामद गांजा करीब 84 किलो है। गोरखपुर से आस-पास के जिलों इसको भेजना था।
लखनऊ यूनिट की एसटीएफ टीम मंगलवार की शाम हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर घेराबंदी किया। बिहार की ओर से एक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने कंटेनर को रोका और तलाशी ली तो उसके अंदर गांजा मिला। बरामद गांजा को कब्जे में लेकर टीम हाटा कोतवाली पहुंची। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए कंटेनर चालक इटावा निवासी हर्ष से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हाटा कोतवाली दीपक सिंह ने बताया कि एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम आरोपियों एक कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।