पडरौना। लोक निर्माण विभाग के दो कर्मचारियों को एसटीएफ ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। देर शाम को इसकी सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई। हालांकि विभाग के एक्सईएन ने इस तरह की कार्रवाई से इन्कार किया है।
बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के कसया कार्यालय में तैनात दो लिपिकों को एसटीएफ ने शुक्रवार को उठा लिया। इसकी चर्चा विभाग में हो रही थी। एक्सईएन निर्माण खंड सुरेंद्र सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह एक अफवाह मात्र है। इसकी चर्चा हो रही। राजस्व विभाग के एक मुकदमे में गवाही के लिए दोनों लिपिक तहसील कार्यालय गए हुए थे। कागजी कार्रवाई में कुछ देर होने पर लोगों को यह अंदेशा हुआ कि एसटीएफ उन्हें बुलाकर पूछताछ कर रही है। संवाद