फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सौतेली मां अपने नाम कराना चाहती थी संपत्ति, इस गुस्से में कर दी पिता की हत्या

Tue, 23 Sep 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। क्षेत्र के चिरगोड़ा धुसी गांव निवासी पेशे से वाहन चालक ईश्वर (55) ने करीब डेढ़ साल पहले अंजलि नाम की महिला से तीसरी शादी की थी। इस शादी से उनके दोनों बेटे विवेक और सत्येंद्र खुश नहीं थे। विवेक पत्नी और बच्चों के साथ बाहर रहने लगा। सत्येंद्र भी बाहर ही काम करता था। पिता की शादी के बाद से वह बहुत कम गांव आता। कुछ दिनों पहले ही गांव आया था। बताया जा रहा है कि घर से बाहर निकलने पर पिता की तीसरी शादी को लेकर ग्रामीण तरह-तरह की बात करते, जो उसे बुरी लगती। इस बीच उसे यह भी पता चला कि उसकी सौतेली मां सारी संपत्ति अपने नाम कराना चाहती है। इससे उसका गुस्सा और बढ़ गया था।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे सत्येंद्र घर में भोजन कर रहा था। उसके खाने को लेकर कुछ खराब टिप्पणी कर दी। इसपर ईश्वर ने उसे टोका तो पहले से ही गुस्से में भरे सत्येंद्र भड़क गया। पिता-पुत्र के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच घर में पड़ा लोहे का रॉड उठाकर सत्येंद्र ने पिता पर हमला कर दिया। अंजलि ने बीच बचाव की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। बचने के लिए ईश्वर छत पर भागे तो बेटा वहां भी पहुंच गया और चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि अंजलि गर्भवती थी। कुछ गांववालों ने सत्येंद्र से यह बात बताई थी। यह भी कहा था कि वह ईश्वर की संपत्ति अपने नाम कराना चाहती थी। यह बात सत्येंद्र को पसंद नहीं आई। खराब खाने के विवाद ने उसे गुस्से को इतना भड़का दिया कि वह पिता का हत्यारा बन गया। हालांकि पुलिस ने अभी अंजलि के गर्भवती होने को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को कहना है कि पिता की हत्या के बाद सत्येंद्र चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगा और डॉयल 112 पर फोन कर पिता की हत्या करने की सूचना खुद ही दी। मौके पर आई पुलिस से पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस नेह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें