लक्ष्मीगंज। दशहरा पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रखी जाने वाली मूर्तियों की सुरक्षा व्यवस्था और शांति पूर्वक त्योहार मनाने को लेकर रविवार को बाजार पुलिस चौकी पर पंडाल अध्यक्षों के साथ एसओ ने बैठक की।
एसओ राजप्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली के तार या पोल, विवादित स्थल आदि पर मूर्तियों की स्थापना नहीं की जाएगी। पूजा करने का समय, मूर्ति स्थापना और विसर्जन का समय दर्शनार्थियों की व्यवस्था आदि के बारे में बातचीत की गई। इसके अलावा सोशल मीडिया और भ्रामक खबरों से दूर रहने की अपील की। तेज आवाज में डीजे न बजाने और अश्लील गाने न चलाने की अपील की। इस मौके पर चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी ने बताया कि 12 मूर्तियां रखी जाएंगी। इस दौरान बबलू पांडेय, मोनू दूबेे, सुभाष जायसवाल, पप्पू गुप्ता, मुकेश वर्मा, जोखू प्रसाद मौजूद रहे। संवाद