फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Fri, 22 Sep 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की तरफ से बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की। कर्मचारियों ने चेताया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय ने कहा कि शासन की तरफ से लागू की गई नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के लिए छलावा है। इस योजना से आच्छादित जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनके साथ अन्याय हो रहा है। एनपीएस किसी भी तरह से कर्मचारियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते 27 जून को लखनऊ और दस अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त परिषद की तरफ से आक्रोश जताया जा चुका है। इसके बाद कर्मचारियों ने पैदल कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम वैभव मिश्र को सौंप कर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को रद्द कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षवर्धन राज, विनोद कुमार दुबे, दिनेश यादव, जितेंद्र दूबे, सुमंत शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, रमाकांत गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, अनिल गुप्ता, सुनैना सिंह, ममता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें