फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया में चार दिवसीय राज्य प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम में राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियो? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कसया में चार दिवसीय राज्य प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

स्वास्थ्य के साथ ही नेतृत्व क्षमता का भी होता है विकास: कमला रानी
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को राज्य हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी वरुण ने किया। छात्राओं ने मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
बतौर मुख्य अतिथि मंत्री कमला रानी वरुण ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेल में न तो कोई हारता है और न ही कोई जीतता है। मंत्री ने अटल जी को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके योगदान की चर्चा की। भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने स्वागत करते हुए कहा कि अटल जी युग पुरुष थे। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में मूल्यों की स्थापना की। कार्यक्रम को बीज विकास निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, अमित पांडेय, भूपेंद्र सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने तथा संचालन अमिताभ त्रिपाठी ‘बुलबुल’ व मजिबुल्लाह राही ने किया। सर्व व्यवस्था प्रमुख दिव्येंदु मणि त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया। उद्घाटन अवसर पर मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद स्टिक से गेंद मारकर खेल का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस दौरान पी सोंगक्रान, प्रधानाचार्य डॉ. रितेश कुमार चौधरी, शिवदत्त नारायण सिंह, मारकंडेय शाही, बद्रीनारायण दूबे, पुण्य प्रकाश त्रिपाठी, नीतीश यादव, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र, चंद्र प्रभा पाण्डेय, केशव सिंह, संतोष पाठक, ओमप्रकाश जायसवाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह , पुनीत पांडेय, अखिलेश पाठक, दिनेश गुप्त, डॉ अजय शाही, डॉ एस के सिंह, पवन पांडेय, शिशिर निषाद, अम्बिकेश त्रिपाठी, डेविड राय, जवाहरलाल मुंशी, डॉ सीमा गुप्त, नलिनीकांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने जीता उद्घाटन मैच
कसया। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ व हरदोई के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ ने हरदोई को 5-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच झांसी और गोंडा के बीच खेला गया। इसमें झांसी ने 3-0 से गोंडा को हरा दिया।
विज्ञापन

पहले मैच में खेल के 12वें व 26वें मिनट में लखनऊ के अमानत ने पेनाल्टी कार्नर से खूबसूरत गोल किया। लखनऊ के ही मुहम्मद जैद ने शानदार फील्ड गोल करके 3-0 की बढ़त बना ली। 33वें मिनट में लखनऊ के कप्तान मोहम्मद आमिर ने गोल किया। लखनऊ के प्रियांशु ने 58वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को 5-0 से जीत दिला दी। निर्णायक अमित गुप्त, रवि जायसवाल, मनीष द्विवेदी व खुर्शेद अहमद रहे। तकनीकी टीम में प्रमुख अनुपम पाठक, विजय कुमार, मंगेश चंद्र, गुड्डू गुप्त आदि रहे। इस दौरान राजेश शुक्ल, राम आधार यादव, सुनील सिंह, दुर्गेश यादव, जयजीत पाठक, दीप पांडेय, बाबू चकमा, आदित्य सिंह, अमरेश मिश्र, सचिन पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें