पडरौना। नगर के रामलीला मैदान स्थित कार्यालय में पूर्वांचल व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने बताया कि विजय प्रकाश पांडेय को प्रदेश प्रभारी, कमल कोहली को उपाध्यक्ष, अरविंद सिंह मुन्ना को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र वर्मा को प्रदेश मंत्री, अखिलेश मणि त्रिपाठी को प्रदेश प्रवक्ता, जीवन देव वर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी, मुख्तार अहमद को प्रदेश संगठनमंत्री, श्याम सिंह सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष, शिव सैनी को प्रदेश मंत्री, अखिलेश सिंह सैनी को विधिक सलाहकार बनाया गया।
इसी तरह जेपी पाठक को संतकबीर नगर, बृजेश सिंह को बनारस, सिराज अहमद को कुशीनगर, हरि सिंह सैनी को लखनऊ, पवन को अयोध्या, जनार्दन सिंह को बस्ती, अश्वनी तिवारी को महाराजगंज, शोएब को गोरखपुर और ज्ञानेश्वर मणि त्रिपाठी को देवरिया जिले का प्रभारी मनोनीत किया गया।
इस दौरान जनार्दन सिंह, सतीश, नीरज चौरसिया, अरविंद सिंह, अशोक, पप्पू सोनी आदि मौजूद रहे।