गुरवलिया बाजार। महुअवा बुजुर्ग गांव में स्थित देवी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की शुरूआत के लिए बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
सुबह मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा तुर्कपट्टी, नोनिया पट्टी, सरिसवा, गुरवलिया होते हुए झरही माता मंदिर पहुंची। वहां से कलशों में जल भरने के बाद सभी लोग वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचे। कलशों की स्थापना के साथ ही यज्ञ की शुरूआत हुई। नौ दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ में वृंदावन से पधारे सौरभ मणि त्रिपाठी अग्निहोत्री प्रत्येक दिन रामचरित मानस का पाठ करेंगे। शाम को पंडित रमंजय मिश्र प्रवचन देंगे।इस दौरान सत्यानंद शाही, हरेश पटेल, संतोष गोंड, बिट्टू गुप्ता, कामेश्वर शाही, दशरथ यादव, शैलेंद्र तिवारी, अजय जायसवाल, विरेंद्र शाही, शशांक शाही, मोतीलाल रावत, सदाबृज पटेल, राजेश चौहान, अजय शाही, कन्हैया पटेल, बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।