फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ घोटाले के विरोध में उतरे विद्युत निगम के अभियंता

विज्ञापन
पडरौना विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन करते विद्युत विभाग के जेई । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पीएफ घोटाले के विरोध में उतरे विद्युत निगम के अभियंता
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच के लिए पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
डिफाल्टर वाणिज्यिक संस्था में अंशदान एवं भविष्यनिधि के निवेश का लगाया आरोप
सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर 20 नवंबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
पडरौना। पीएफ घोटाले से नाराज राज्य विद्युत परिषद के अभियंताओं ने बुधवार को पडरौना हाइडिल में विरोध प्रदर्शन किया। धरने के दौरान ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
अभियंताओं ने पॉवर कारपोरेशन के मुखिया एवं भविष्य निधि ट्रस्ट के चेयरमैन पर नियमों की अनदेखी कर कर्मचारियों के अंशदान एवं भविष्य निधि का धन डिफाल्टर घोषित गैरवाणिज्यिक बैंक डीएचएफएल में निवेश कराकर अरबों रुपये का घोटाला किए जाने का आरोप लगाया। अभियंताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई नहीं की जाती है तो 20 नवंबर से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

धर्मेंद्र मल्ल, भोलानाथ, आरके सिंह, विशंभर प्रसाद, सोहन कुमार, प्रवीण पांडेय, संदीप मिश्र, सर्वेश दूबे, अरुण वर्मा, दीनदयाल सहित विद्युत निगम के जिले भर के अभियंता पडरौना हाइडिल में एकत्र हुए और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गए।
इंजीनियर भोलानाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के मुखिया एवं भविष्य निधि ट्रस्ट के चेयरमैन ने नियमों की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर धांधली की। कर्मचारियों के अंशदान एवं भविष्य निधि के धन को ऐसे वाणिज्यिक बैंक में निवेश कर दिया, जो पहले से ही डिफाल्टर है। अरबों रुपये के इस घोटाले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

इस धरना प्रदर्शन में धर्मेंद्र कुमार यादव, गुलरेज अली, अरविंद त्रिगुणायत, शैलेश यादव, यशवंत कुशवाहा, रामप्यारे, दिलीप, आरके मौर्य, केके मौर्य, अमन कुमार, ओपी पासवान, शैलेश कुमार, सुदीना यादव आदि अभियंता शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें