फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दौरान छुरेबाजी में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के दौरान छुरेबाजी में छह लोग घायल
विज्ञापन

कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोरघटिया में बुधवार की शाम को नीम की पत्ती तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान छुरेबाजी भी हुई। मारपीट व छुरेबाजी की इस घटना में छह लोग घायल हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने माहौल शांत कराकर घायलों को कुबेरस्थान सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

घोटघटिया गांव निवासी भिरगुन यादव व शंकर राजभर के परिवार के बीच शाम करीब छह बजे नीम के पेड़ से पत्ती तोड़ने को लेकर कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने चाकू से वार कर दिया। मारपीट व चाकूबाजी की इस घटना में एक पक्ष से शंकर (30) तथा उसकी पत्नी सोनी को गंभीर चोट लगी है। दूसरे पक्ष से भृगुन (70), जूली (16) तथा फेंकू (40) व वृंदा भी घायल हैं। घटना की सूचना पर एसओ कुबेरस्थान महेंद्र चतुर्वेदी व एसआई विरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और माहौल शांत कराते हुए घायलों को कुबेरस्थान सीएचसी भेजा। कुबेरस्थान सीएचसी से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल शंकर की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें