पडरौना। स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने पूरे जिले में तीन दिनों तक सीएचसी, पीएचसी व आरोग्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। टीम के निरीक्षण में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, रोगों की जांच, बिजली, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को परखा। टीम को न्यू पीएचसी पर दवाओं की कमी, मरीजों की जांच के लिए उपकरण खराब और गंदगी मिली।
एसआरएम टीम के निरीक्षण में अस्पतालों में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, दवा की उपलब्धता, दस्तावेजों के रखरखाव व जांच के लिए संसाधनों आदि का अभाव पाया गया। एसआरएम टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को मिली कमियों को एक महीने में सुधार करने की मोहलत दी है। मालूम हो कि स्टेट रिव्यू मिशन की टीमें जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत को परखने के लिए बीते शनिवार को पहुंची थी, जिन्होंने जिले में भ्रमण कर सभी सीएचसी,पीएचसी और आरोग्य मंदिर तक पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल किया है। निरीक्षण के दौरान मिली स्वास्थ्य सुविधाओं में कमियों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को देगी। एसआरएम टीमों की जांच में सीएचसी से लेकर आरोग्य मंदिरों तक तमाम तरह की सुविधाओं का अभाव व अव्यवस्थाएं पाई गई। इनमें दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई का अभाव, पेयजल व बिजली व्यवस्था आदि की कमियां मिली। टीमों ने जांच के दौरान अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं व स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन से रू-ब-रू हुई। जांच में स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी पाई गई। जहां मरीजों ने टीम से विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती की मांग की।
00
एसआरएस टीम ने निरीक्षण के दौरान जताया संतोष
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। प्रदेश सरकार की ओर से गठित दो सदस्यीय एसआरएस टीम ने मंगलवार को कप्तानगंज सीएचसी से जुड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद डाॅक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सीएचसी सभागार में बैठक की, जिसमें उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की।
एसआरएम की डीएमसी दिनेश कुमार और पीसीपीएनडीटी नीरज कुमार उपाध्याय समेत आई दो सदस्यीय टीम ने कप्तानगंज सीएचसी के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भड़सर खास, न्यूपीएचसी मंसूरगंज और न्यूपीएचसी बलुआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम ने कप्तानगंज सीएचसी के सभागार में कप्तानगंज सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार में सरकार की तरफ से चलाई जा रहे अभियान को सही ढंग से लागू करने और उपलब्ध संसाधनों की सरहाना की। वहीं टीम ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भड़सर खास मंसूरगंज और बलुआ में सभी व्यवस्था और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान डाॅ. सूर्यभान कुशवाहा, डाॅ. उमेश चन्द यादव, डाॅ. परवेज आलम, आत्मा सिंह, शैलेश कुमार पांडेय, इम्तियाज़ अली आदि मौजूद रहे।