फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीलंका के पर्यटकों ने भगवान बुद्ध की पूजा की

Mon, 15 Sep 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर में रविवार को श्रीलंकाई पर्यटकों का दल पहुंचा। पर्यटकों ने बुद्ध की पांचवीं शताब्दी लेटी प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। पुरातत्व विभाग के व्याख्या केंद्र के रास्ते श्रीलंकाई बौद्ध भिक्षुओं व पर्यटकों का 51 सदस्यीय दल मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा। जहां उन्होंने 6.1 मीटर लेटी बुद्ध प्रतिमा का शीश नवाकर दर्शन किया। प्रतिमा की भव्यता, प्राचीनता व ऐतिहासिकता से रू-ब-रू भी हुए। स्तूप की परिक्रमा कर विशेष पूजा-अर्चना किया। उन्होंने विश्व शांति और कल्याण की कामना की। इसके अलावा भू-स्पर्श मुद्रा में बुद्ध प्रतिमा का दर्शन मांथा कुंवर मंदिर में किया। फूल चढ़ाकर आराधना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें