अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव पट्टन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस ने को तहरीर दी है। उन्होंने चार लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेकर फर्जी वीजा देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव पट्टन निवासी राजूकुमार राजभर ने पुलिस को तहरीर दिए तहरीर में बताया कि मऊ जिले के गांव चिट्ट विशाव महमदा गोहना निवासी मनीष कुमार उर्फ अजीत कुमार व संतोष और सिद्धार्थनगर के डुमरिया बुजुर्ग डुमरी मेन निवासी शिवम कुमार व आलोक सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर उन्हें झांसे में ले लिया। आरोपियों ने उनसे 1.72 लाख रुपये लेकर फर्जी वीजा व टिकट देकर एयरपोर्ट भेज दिया। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि वीजा और जहाज का टिकट दोनों फर्जी है।