पकवा इनार। श्रीलंका के पर्यटकों का दल बृहस्पतिवार को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी बुद्ध प्रतिमा का दर्शन कर चीवर चढ़ाया। इसके बाद वे उत्खनित पुरावशेषों की ऐतिहासिकता व प्राचीनता की जानकारी लिए। श्रीलंका के पर्यटकों का 34 सदस्यीय दल बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा। वहां उन्होंने पांचवीं शताब्दी लेटी बुद्ध प्रतिमा का दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद बुद्ध वंदना के बीच चीवर चढ़ाया। इसके बाद पर्यटकों का यह दल रामाभार स्तूप और बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप पहुंचे, जहां स्तूप की परिक्रमा कर विशेष पूजा-अर्चना किया। उन्होंने विश्व में शांति और कल्याण की कामना भी की। इसके अलावा स्थानीय लोगों व आसपास के जिलों के लोगों की भी आवक बनी रही। संवाद