पकवा इनार। श्रीलंका के पर्यटकों ने सोमवार को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पांचवीं शताब्दी से लेटी बुद्ध प्रतिमा का दर्शन किया। बुद्ध वंदना के बीच चीवर चढ़ाया। उत्खनित पुरावशेषों की ऐतिहासिकता व प्राचीनता से रू-ब-रू हुए। श्रीलंका का 51 सदस्यीय पर्यटकों का दल कुशीनगर व्याख्या केंद्र के रास्ते पाथवे से होकर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा। जहां उन्होंने कतारबद्ध होकर मंदिर में प्रवेश किया। वहां बुद्ध प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया और परिक्रमा कर चीवर चढ़ाया। स्तूप और उत्खनित पुरावशेषों की विशिष्टता से परिचित हुए। तत्पश्चात मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप का भ्रमण कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्व शांति और कल्याण की कामना की। इसके अलावा स्थानीय लोगों की भी सूर्योदय से सूर्यास्त तक आवक बनी रही। संवाद