पकवाइनार। कुशीनगर में श्रीलंकाई पर्यटकों ने शनिवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक बुद्ध से जुड़े दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। ऐतिहासिकता और प्राचीनता से रू-ब-रू हुए। पूरा माहौल बुद्ध के उपदेशों से गुंजायमान हो रहा था। प्रतिमा को शीश नवाया और विश्व शांति और कल्याण की कामना की। श्रीलंका के पर्यटकों का दल मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी बुद्ध प्रतिमा का दर्शन किए। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। उत्खनित पुरावशेषों का अवलोकन किया और उनके महत्व को भी जाना।