फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आय प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी, तहसील से नहीं लग पा रही रिपोर्ट

Sun, 10 Aug 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराकनक। तमकुहीराज तहसील में आय-निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्षेत्र के आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आय-निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए 10 दिन से लोग आवेदन किए हैं, लेकिन तहसील स्तर के अधिकारियों के पोर्टल पर लंबित है। अधिकरियों द्वारा आवेदनों को अपने अधीनस्थ के पास अग्रसारित नहीं करने से समय पर रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। जिससे युवाओं को आवेदन करने में दिक्कत हो रही है। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए आय-निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। युवाओं का आरोप है कि उनके द्वारा ऑनलाइन आय-निवास के लिए आवेदन किया जा रहा है, लेकिन रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। आवेदक रामबाबू प्रसाद, मुहम्मद कसीर अहमद, आशीष यादव, जहांआरा खातून, अंकिता गुप्ता, फिरोज अहमद, सबरुन निशा आदि ने बताया कि वह सभी छात्र हैं और शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने के लिये आय-निवास प्रमाण पत्र के दस पूर्व ऑनलाइन किये हैं। तहसीलदार तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हमारे आईडी पर पड़े आवेदन को जल्द ही अग्रसारित कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें