फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला स्टेडियम में 21 से होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

Sun, 20 Aug 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में सफल खिलाड़ी 29 अगस्त को किए जाएंगे पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 21 अगस्त से 29 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें सफल खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थानीय लोक प्रिय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 से 29 अगस्त के बीच होना है। इस प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर बालक व बालिका वर्ग की अलग-अलग होगी। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को आयोजित बाॅक्सिंग बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

26 अगस्त को आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 16 वर्ष, 28 अगस्त को बालक व बालिका वर्ग की अलग-अलग तैराकी प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम और 29 अगस्त को आयोजित हाॅकी प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए इच्छुक खिलाड़ी 20 अगस्त की शाम पांच बजे तक कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें