पडरौना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना में 21 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें टाटा मोटर्स, लावा इंटरनेशनल व औरंगाबाद आटो एनसिलरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगी। इस मेला में 10वीं, 12वीं, स्नातक व आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण लिए कुशल युवक शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने दी। संवाद