फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुक्केबाजी में कानपुर के खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे आलोक

Sat, 17 Jun 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जूनियर बालक मुक्केबाजी आलोक प्रजापति।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हाटा निवासी आलोक प्रजापति प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने कानपुर के खिलाड़ी को पराजित कर यह सफलता पाई है।
विज्ञापन

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं संघ के समन्वय से गोरखपुर स्थित रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 जून से 18 जून तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भार वर्ग में हाटा नगर पालिका के इंदिरा नगर निवासी आलोक प्रजापति ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मेरठ के खिलाड़ी को 3-2 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद शनिवार को कानपुर के खिलाड़ी को सेमीफाइनल में जगह बनाया है। वह अब रविवार को फाइनल में खिलाड़ियों से दो-दो हाथ करेंगे।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर कोच राजेश कुमार गुप्ता, जिला क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, धीरेंद्र सिंह, बीएन मिश्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें